नवादा में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव, बाजार में आगजनी, भारी पुलिस फोर्स तैनात
निज प्रतिनिधि, मार्च 28 -- Nawada News: बिहार के नवादा जिले के रोह में रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई। कस्बे के पुरानी बाजार में शनिवार देर शाम जामा मस्जिद के पास एक गली से किसी ने रामनवमी के जुलूस पर पथराव कर दिया। पथराव से 3 लोग चोटिल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाकर उपचार कराया गया। वहीं, पथराव के बाद उग्र हुए दूसरे पक्ष के युवकों ने बाजार में आगजनी कर दी। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। जानकारी के अनुसार प्रखंड मुख्यालय रोह में शनिवार देर शाम को रामनवमी के मौक पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा का रूट निचली बाजार से दुर्गा स्थान की ओर रखा गया। जब बाजार से शोभायात्रा गुजर रही थी, तभी जामा मस्जिद के पास एक गली से किसी शरारती तत्व ने पथराव कर दिया। वहां पर मौजूद रोह थानाध्यक्ष राहुल अभिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.