जहानाबाद, दिसम्बर 21 -- कुर्था, निज संवाददाता। नवादा मे फेरी वाले को भीड़ द्वारा पीट पीट कर हत्या कर दिए जाने के मामले के खिलाफ कुर्था में कैंडिल मार्च निकाला गया। सामाजिक न्याय आंदोलन के बैनर के तले निकाले गए कैंडल मार्च का नेतृत्व जिला पार्षद महेश यादव व अवधेश यादव ने किया। इस सम्बन्ध मे जानकारी देते हुए महेश यादव ने कहा कि मो अतहर गरीब कपड़ा फेरी वाला था, जिसकी भीड़ द्वारा पीट पीट कर दी गयी। ये पूर्ण रूप से सत्ता संरक्षित गुंडों के द्वारा अंजाम दिया गया है। इसपर तत्काल रोक लगायी जानी चाहिए तथा भीड़ मे शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। साथ ही मृत व्यक्ति के आश्रितों को सरकार पूनर्वास और रोजगार की व्यवस्था करे। कैंडिल मार्च मे उक्त नेताओं के अलावे पूर्व मुखिया जलालूद्दीन अंसारी, आफताब आलम, राजद नेता सुनील यादव, वकील मियां आदि दो द...