नवादा, अगस्त 12 -- नवादा जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र की अमावां पश्चिमी पंचायत के वार्ड संख्या 5 स्थित दरियापुर गांव में मंगलवार की शाम ठनका गिरने से धान रोपनी कर रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि बुरी तरह झुलस गया। मृतकों में सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा प्रखंड के मधेशरा गांव निवासी 60 वर्षीय मणि मांझी, इंदल मांझी का 18 वर्षीय पुत्र इंद्रजीत मांझी और रामप्रीत मांझी का 20 वर्षीय पुत्र राजेंद्र मांझी शामिल हैं। वहीं अशोक मांझी का पुत्र रघुवर कुमार झुलस गया। तीनों मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- बिहार में खराब मौसम से 13 लोगों की मौत, नवादा में एक साथ 4 पर गिरी बिजली, बांका में 5 मरेमृतकों की जानकारी जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी जिले के सोनवर्षा प्रखंड अंतर्गत मधेशरा गांव से 12 मजदूर धान रोपनी के लिए रजौली प्रखंड क्षेत...