नवादा में खाद्य सामग्री महंगी, गृहणियों का बजट बिगड़ा
नवादा, मार्च 29 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। वैश्विक स्तर पर चल रहे युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव का असर अब नवादा की धरती पर भी साफ दिखने लगा है। नवादा जिले के मुख्य बाजारों मेन रोड, पुरानी बाजार, विजय बाजार और गोला रोड सरीखे सभी प्रमुख बाजारों में अचानक खाद्य सामग्री से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों तक की कीमतों में उबाल आ गया है। पिछले दो हफ्तों के भीतर घरेलू बजट में 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे आम आदमी की कमर टूट रही है। कई मायनों में बढ़ोत्तरी हालात के असर के कारण है, लेकिन आमजनों की सोच है कि इसकी आड़ में दुकानदारों की मनमानी भी जारी है। ऐसे में, नवादा जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण साबित हो रहा है। बाजार में कालाबाजारी को रोकने और कीमतों पर लगाम कसने के लिए सख्त निगरानी की आवश्यकता है। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.