नवादा, अगस्त 3 -- बिहार के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित नवादा जिले में इस वर्ष मानसून की चाल सुस्त रहने से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी उपग्रह चित्रों और अन्य मौसमीय विश्लेषण के अनुसार, राज्य भर में वर्षा का वितरण काफी असमान देखा जा रहा है। नवादा सहित दक्षिण बिहार के अधिकांश हिस्सों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों के साथ-साथ आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है।

मौसम की वर्तमान स्थिति मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर मौसम विशेषज्ञ रौशन कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों के कुछ स्थानों तथा मध्य भाग के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा हुई है। नवादा में अधिकतम और न्यूनतम तापमान स्थिर ...