मधुबनी, मार्च 18 -- मधेपुर,निज संवाददाता। मधेपुर प्रखंड की नवादा पंचायत में बुधवार को हुए पैक्स चुनाव में सतीश कुमार पाण्डेय उर्फ बबलू पाण्डेय विजयी हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष विन्देश्वर साफी को सीधा मुकाबले में 23 मतों से पराजित किया। बीडीओ सह आरओ आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि कुल 1239 मतदाताओं में से 719 वोटरों ने वोट कास्ट किया। जिसमें 16 मत अवैध घोषित हुए। इस तरह कुल वैध मतों में सतीश कुमार पांडेय को 363 मत मिले। जबकि विंदेश्वर साफी को 340 मत मिला। इस तरह सतीश कुमार पांडेय 23 मतों से निर्वाचित घोषित हुए। मालूम हो कि सतीश कुमार पांडेय उर्फ बबलू पांडेय वर्ष 2006 से 2011 तक नवादा पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। इसके पूर्व मधेपुर प्रखंड में एक मात्र जगह नवादा पंचायत में हुए पैक्स अध्यक्ष का मतदान शांतिपूर्ण त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.