नवादा, जून 9 -- नवादा-पावापुरी प्रस्तावित रेलवे लाइन परियोजना को लेकर सोमवार से भूमि सीमांकन कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत नवादा सदर अंचल क्षेत्र में आने वाली भूमि का सर्वेक्षण एवं सीमांकन अंचल प्रशासन की देखरेख में किया जा रहा है।

भूमि सीमांकन कार्य की शुरुआत सोमवार को अंचल अधिकारी नवादा सदर, विकेश कुमार सिंह समेत अंचल अमीन तथा संबंधित राजस्व कर्मचारियों की उपस्थिति में सीमांकन कार्य की शुरुआत की गई। अंचल अधिकारी विकेश कुमार सिंह ने बताया कि नवादा सदर अंचल के अंतर्गत कुल 86.85 एकड़ भूमि रेलवे लाइन निर्माण के लिए प्रस्तावित की गई है। यह भूमि कुल छह मौजों में फैली हुई है। रेलवे परियोजना के लिए आवश्यक भूमि के सटीक निर्धारण एवं अधिग्रहण प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सीमांकन कार्य प्रारंभ किय...