नवादा पहुंचा साइबेरियन पक्षियों का कुनबा, जमाया डेरा
नवादा, जुलाई 1 -- इन दिनों नवादा का आसमान एक बेहद खूबसूरत और जीवंत नजारे का गवाह बन रहा है। सुदूर साइबेरियाई क्षेत्रों से हजारों मील का सफर तय कर प्रवासी पक्षियों का एक बड़ा दल नवादा पहुंच चुका है। शहर के कलेक्ट्रेट, अनुमंडल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस और नगर थाना परिसर में मौजूद ऊंचे पेड़ों को इन विदेशी मेहमानों ने अपना आशियाना बना लिया है। सुबह की पहली किरण के साथ ही इन पक्षियों की चहचहाहट से पूरा इलाका गूंज उठता है। स्थानीय लोगों के लिए यह नजारा किसी कौतूहल से कम नहीं है। सफेद पंखों वाले इन खूबसूरत पक्षियों को कतारबद्ध होकर आसमान में उड़ान भरते देखना राहगीरों को भी ठिठकने पर मजबूर कर रहा है। प्रशासनिक दफ्तरों में अपने काम से आने वाले लोग भी कुछ देर रुककर प्रकृति के इस अद्भुत रूप को निहार रहे हैं। कई युवाओं ने तो इस खूबसूरत नजारे को अपने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.