नोएडा, मई 4 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। दनकौर के नवादा के बाद अब घरबरा गांव के ग्रामीणों ने पंचायत कर शादी विवाह में डीजे बजाने पर रोक लगा दी। पंचायत ने ऐलान किया है कि अब किसी भी बारात में डीजे नहीं बजेगा। नियम तोड़ने पर सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। गौतमबुद्ध नगर के सदर तहसील के घरबरा गांव में रविवार को ग्रामीणों ने पंचायत की। पंचायत में गांव के बुजुर्ग और प्रमुख लोग शामिल हुए। ग्रामीणों ने कहा कि शादी समारोह समेत अन्य अवसर पर डीजे का इस्तेमाल फिजूलखर्ची है। तेज आवाज में डीजे बजाने से हार्ट के मरीजों को दिक्कतें होती हैं। वहीं, लोग परेशान होते हैं। कई बार बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। गांव में किसी भी आयोजन में कोई भी डीजे का इस्तेमाल नहीं करेगा। अगर कोई डीजे का इस्तेमाल करता है तो उसका बहिष्कार किया जाएगा। वहीं, गांव...