नवादा, मार्च 29 -- ​नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा शहर एक प्रमुख स्थल माना जाने वाला टीचर ट्रेनिंग क्षेत्र यानी पुराना बस स्टैंड इन दिनों अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया है। घनी आबादी, संकरी गलियां और ऊपर से बेतरतीब ढंग से खड़ी विशालकाय बसें-यह दृश्य यहां की नियति बन चुका है। जिला प्रशासन द्वारा शहर के बाहर सुव्यवस्थित बस पड़ाव बुधौल में बनाए जाने के बावजूद, निजी बस संचालकों की मनमानी के कारण पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में जाम का झाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। ​पुराने बस स्टैंड इलाके में सुबह 08 बजे से ही अराजकता का माहौल शुरू हो जाता है। नियमों को ताक पर रखकर बस चालक मुख्य सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इस कारण स्कूली बच्चों को बस के पीछे छिपकर सड़क पार करनी पड़ती है, जो किसी भी वक्त बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकता है। बुजुर्ग...