औरंगाबाद, दिसम्बर 16 -- नवादा में मॉब लिचिंग की घटना को लेकर मंगलवार को हसपुरा प्रखंड के भाकपा माले की ओर से हसपुरा बाजार में प्रदर्शन किया गया। इसमें महागठबंधन के लोग भी शामिल हुए। बस स्टैंड स्थित स्व. राम शरण यादव पुस्तकालय भवन से प्रदर्शन की शुरुआत हुई। पटेल चौक होते हुए रेफरल अस्पताल मोड़ तक पहुंची। भाकपा माले सचिव दिनेश राम, सांसद प्रतिनिधि कृष्णा भारती ने कहा कि इस घटना में निर्दोष की जान चली गई। ऐसी घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार की कानून व्यवस्था खराब होती जा रही है। मारपीट, हत्या और धार्मिक उन्माद की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से नवादा की घटना की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन करने व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। राजद प्रधान महासचिव अशोक कुमार यादव ने कहा कि अतिक्रमण में हटाए गए ...