नवादा, अप्रैल 29 -- नवादा जिले में बंद पड़े बालू घाटों को चालू करने की कवायद तेज कर दी गयी है। इसके तहत अप्रैल में अब तक 04 बालू घाटों ब्लॉक नंबर-04 व नया ब्लॉक नंबर-01, 02 व 04 को चालू कराया जा चुका है। इसे मिलाकर जिले में वर्तमान में 31 में से 14 बालू घाट चालू कर दिये गये हैं। जिस पर बालू का खनन शुरू कर दिया गया है। तीन अन्य बालू घाट नया ब्लॉक नंबर-03, 05 व 06 भी चालू होने की प्रक्रिया के अधीन हैं। इन पर इस महीने के अंत तक बालू खनन शुरू कर दिये जाने जाने की संभावना है। बालू घाटों के चालू होने से जहां लोगों को आसानी से बालू सुलभ हो सकेगा। वहीं खनन विभाग को भारी भरकम सरकारी राजस्व की प्राप्ति होगी तथा अवैध खनन व बालू की चोरी रोकने में विभाग को सकारात्मक मदद मिल सकेगा। बता दें कि जिले में कुल 31 बालू घाट हैं। जिसमें तीन बालू घाटों को राज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.