नवादा, जून 4 -- निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) पटना की टीम ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड के आवास सहायक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बुधवार की दोपहर करीब 1:20 बजे की है। आवास सहायक एक लाभुक से प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के किश्त भुगतान के लिए रिश्वत ले रहा था। गिरफ्तार बीरू कुमार चौधरी मेसकौर प्रखंड कार्यालय में आवास सहायक के पद पर कार्यरत था। वह गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के मोरहे गांव के सरयुग चौधरी का बेटा बताया जाता है। घटना के वक्त वह मेसकौर थाना क्षेत्र के पवई गांव के धनंजय कुमार से मेसकौर प्रखंड कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर रिश्वत ले रहा था। यह भी पढ़ें- अवैध लेनदेन में कोडिंग, फाइल में हेराफेरी कर टेंडर फिक्सिंग; रिशुश्री के कारनामों के नए-नए खुलासे इसी बीच निगरानी अन्वेषण...