नवादा, जुलाई 30 -- नवादा जिले में हेपेटाइटिस का संक्रमण खतरनाक स्तर तक धीरे-धीरे अपने पांव पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए गए विशेष स्क्रीनिंग अभियान के तहत पिछले छह महीनों यानी जनवरी से 28 जुलाई तक करीब 50 हजार लोगों की जांच की गई, जिसमें 70 से अधिक लोग हेपेटाइटिस पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें अकेले जून महीने में ही 12 नए मरीज मिले। इस स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले में 29 जुलाई से 04 अगस्त तक विश्व वायरल हेपेटाइटिस जागरूकता सप्ताह का व्यापक आयोजन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजितजागरूकता अभियान का आयोजन बुधवार से शुरू हुए इस अभियान का थीम हेपेटाइटिस: लेट्स ब्रेक इट डाउन रखा गया है। सप्ताह भर चलने वाले अभियान को लेकर कई मुख्य रणनीतियां तय की गयी हैं। इस क्रम में आशा, एएनएम, स्व...