नवादा, जुलाई 1 -- नवादा में बड़े भाई ने घरेलू विवाद में अपने सगे छोटे भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव की है। मृतक 26 वर्षीय अखिलेश कुमार राजा देवर गांव के जयनंदन शर्मा का बेटा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित बड़े भाई सुधीर कुमार को हिरासत में ले लिया। वहीं घटनास्थल से मर्डर विपन चाकू बरामद कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- Nawada News: फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिए कई सैंपल, चाकू जब्तघटनाक्रम जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त घर के भीतर आपस में दोनों भाइयों व महिलाओं के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच बड़ा भाई बाजार से चाकू लेकर आया और छोटे भाई के पेट में घोंप दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में उसे तत्काल परिजनों व ग्रामीणों की मदद स...