नवादा, मार्च 21 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवादा में एक गंभीर सड़क हादसे में प्रदेश के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के बेटे अखिलेश कुमार की मौत हो गयी। गुरुवार की देर शाम थार के एक पेड़ से टकराने के दौरान अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घटना के बाद इलाज के लिए उन्हें गंभीर अवस्था में पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गयी। मृतक अखिलेश कुमार पूर्व श्रम राज्य मंत्री राजबल्लभ प्रसाद के छोटे पुत्र थे। उनकी मां विभा देवी वर्तमान में नवादा से जदयू की विधायक हैं। उनके भाई अशोक यादव नवादा से एमएलसी हैं। अखिलेश राजनीति से दूर रहते थे। वह पेट्रोल पंप समेत अन्य व्यवसाय संभालते थे। घटना के बाद उनका शव सदर अस्पताल नवादा लाया गया। जहां अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कर...