नवादा, अप्रैल 14 -- नवादा में स्कूली बच्चों से खचाखच भरी वैन के सड़क किनारे गड्ढे में पलट जाने से एक छात्रा की मौत हो गयी, जबकि 20 स्कूली बच्चे-बच्चियां घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसा सोमवार की सुबह करीब 07 बजे जिले के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हरनारायणपुर-कमालपुर मार्ग पर कमालपुर आहर के समीप हुआ। वैन पर क्षमता से काफी अधिक 21 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी पांचवीं कक्षा तक के बताये जाते हैं। जानकारी के अनुसार, दर्शन, कमालपुर, हरनारायणपुर और कटैया गांवों से बच्चों को लेकर वैन गोविन्दपुर बाजार स्थित मगध सेंट्रल स्कूल जा रही थी। यह भी पढ़ें- पुरानी और जर्जर थी स्कूली वैन, क्षमता से अधिक थे बच्चे इसी बीच कमालपुर मोड़ के समीप वैन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गड्ढे में पलट गयी। चीख-पुकार मचने पर आसपास के ग्रामीण म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.