गुमला, जून 17 -- गुमला। जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत कला दल अलमा मेंटर,बसिया द्वारा नवाडीह चौक में नशापान के दुष्प्रभावों पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम में दल लीडर बसंती देवी ने नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कलाकारों ने नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया। मौके पर अनिता देवी, सीता देवी, राजेंद्र महतो, हरिलाल महतो, विकास अहीर, नंदलाल लोहरा, रमेश महली एवं भोला महतो उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान" विषय पर नशा मुक्त सप्ताह का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...