गढ़वा, दिसम्बर 3 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की देखरेख में सामाजिक सहयोग पर चल रही विशेष मानवीय पहल आइये खुशियां बांटें अभियान के तहत चौथे दिन बुधवार सुबह गढ़वा प्रखंड के नवाडीह गांव स्थित मुसहर बस्ती में जरूरतमंद परिवारों के बीच गर्म वस्त्र वितरित किए गए। अनुमंडल और सामाजिक कार्यकर्ताओं की संयुक्त टीम सुबह-सुबह इस बस्ती पहुंची और बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा बुजुर्गों तक गर्म कपड़े पहुंचाकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास किया। मुसहर परिवारों की यह बस्ती सामाजिक आर्थिक रूप से अत्यंत वंचित और संवेदनशील वर्ग के रूप में चिन्हित है। ठंड के इस मौसम में उनकी आवश्यकताओं को देखते हुए टीम द्वारा स्वेटर, जैकेट, टोपी, मोजे, कंबल तथा अन्य ऊनी वस्त्र उपलब्ध कराए गए। छोटे बच्चों को गर्म कपड़े और सर्दी से बचाव की सामग्री म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.