संवाददाता, मार्च 13 -- बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म की वजह से नहीं, बल्कि अपने गांव आने के कारण। दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी 55 बीघा जमीन का बैनामा कराने के लिए मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पहुंचे। लेकिन किसी कारण बैनामा नही हो पाया है, जो शुक्रवार यानी आज होगा। जानकारी के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना बांगर क्षेत्र में करीब 55 बीघा कृषि भूमि खरीदी है। यह जमीन अभिषेक जैन समेत सात लोगों से खरीदी गई बताई जा रही है। जमीन की कीमत लगभग छह करोड़ रुपये है। जमीन की रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अभिनेता अपने परिवार के सदस्यों के साथ बुढ़ाना तहसील स्थित उप-निबंधक कार्यालय पहुंचे थे। तहसील में उन्होंने उप-निबंधक पंकज कुमार...