नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- बॉलीवुड एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का एक अलग ही फैंडम है। उनकी एक्टिंग की दीवानगी आज के युवाओं से लेकर पिछले समय तक के लोगों में फैली हुई है। एक्टर ने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर' से अपनी अलग पहचान बनाई और वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' ने तो जैसे उन्हें एक्टिंग का स्टार बना दिया। अब हाल में नवाज़ुद्दीन ने बताया कि एक फिल्म के बाद वो इतने पॉपुलर हो गए थे कि उनके घर मेकर्स ब्लैंक चेक लेकर आते थे। 200 स्क्रिप्ट्स पड़ी रहती थीं। उस समय एक्टर ने अपने काम में कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और समय लिया।नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को मिले थे ब्लैंक चेक NDTV के साथ बातचीत में नवाज़ुद्दीन ने बताया कि फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद उनकी जिंदगी बदल गई थी। वो खुद को स्टार समझने लगे थे। एक्टर ने कहा, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 के बाद, मुझे कम से कम 200 फिल्म...