नवाचार से बच्चों को पढ़ाने को कर रहे प्रेरित
प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आवश्यकता आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ शनिवार को हुआ। प्रशिक्षण के तहत कला समेकित शिक्षा, शिक्षा में मनोविज्ञान, विज्ञान एवं गणित शिक्षण की प्रभावी विधियां, अनुभवात्मक शिक्षण तथा भूगोल शिक्षण में नवीन प्रयास शामिल किए गए हैं।प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से परख सर्वेक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की जा रही है। संयोजक वीरभद्र प्रताप एवं डॉ. राजेश पांडेय के अनुसार शिक्षकों को विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षण करने तथा कक्षा-कक्ष में नवाचारात्मक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.