झांसी, मई 29 -- झांसी। बुंदेलखंड की तपती धरती पर नवाचार के जरिए भीषण गर्मी के दौरान भी फूलगोभी की पैदावार करके दिखा दी है। यह कारनामा ओरछा की धरती पर किसान ने नवाचार के जरिए किया। आसपास के किसान बेहद आश्चर्य में है और किसान से सब कहानी भी पूछ रहे है। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा बताए गए बिन्दुओं के आधार पर बुंदेलखंड में भीषण गर्मी दौरान फूलगोभी की फसल खेतों में करने में सफलता हासिल कर ली है। ऐसे विषम मौसम में ओरछा के प्रगतिशील किसान भरत सिंह है। इन्होंने अत्यधिक तापमान के बावजूद फूलगोभी की उन्नत खेती करके दिखाई।सामान्यत: 45-46 डिग्री तापमान में फूलगोभी की खेती को चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन भरत सिंह ने वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर शानदार व ठोस कर्ड वाली फूलगोभी तैयार कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया है...