नवाचार को मिलेगा बढ़ावा, आज होगा तेजस वर्कशॉप
चंदौली, जुलाई 4 -- चंदौली। भारत सरकार के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग की स्टार्टअप पहल के तहत जिले के नवाचारी युवाओं, स्टार्टअप्स और पारंपरिक उत्पादकों को बड़ा मंच मिलने जा रहा है। इसके तहत 4 जुलाई को राजकीय आईटीआई रेवसा में 'तेजस वर्कशॉप' का आयोजन होगा। जिला सेवा योजन अधिकारी ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले के हुनरमंद युवाओं, विभिन्न उत्पादकों, स्वयं सहायता समूहों और नए स्टार्टअप्स को अटल इनक्यूबेशन सेंटर से जोड़ना है। इसके माध्यम से जिले में उद्यमिता संवर्धन का विकास कर एक मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए गूगल फॉर्म लिंक और क्यूआर स्कैनर जारी किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.