बिहारशरीफ, दिसम्बर 12 -- फोटो : हिलसा01-हिलसा के जूनियार में टीएलएम मेले का उद्घाटन करते डॉ. आशुतोष कुमार मानव व अन्य। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के जूनियार संकुल संसाधन केन्द्र में शुक्रवार को टीएलएम मेले का उद्घाटन समाजसेवी डॉ. आशुतोष कुमार मानव, एचएम संजय कुमार, रंजय कुमार व छात्राओं ने दीप जलाकर किया। डॉ. मानव ने कहा कि मेला, शिक्षकों में नवाचार को बढ़ावा देता है। संचालन ओंकारनाथ सुंदरम ने किया। मौके पर दिनेश भगत, शैलेन्द्र कुमार, नीतीश कुमार, अभिराम कुमार, नरेन्द्र व्यास, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...