रांची, फरवरी 3 -- रांची, विशेष संवाददाता। सीयूजे रांची की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से मंगलवार को नई शिक्षा नीति-2020 का क्रियान्वयन: उपलब्धियां और आगामी रूपरेखाएं विषय पर विशेष व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता प्रो ए रविंदर नाथ, कुलपति केंद्रीय विवि कश्मीर, गांदरबल ने एनईपी की प्रगति, उपलब्धियों व भावी दिशा पर चर्चा की। उन्होंने उच्च शिक्षा सुधारों, शैक्षणिक लचीलापन, डिजिटल पहल और समग्र छात्र विकास पर विशेष बल दिया। यूटीएसएएच जैसी पहलों का उल्लेख कर उन्होंने संस्थानों और शिक्षकों को नवाचार और उत्तरदायित्व के साथ सुधार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो नाथ ने बौद्धिक, भावनात्मक, नैतिक और सामाजिक विकास को सम्मिलित करने वाले समग्र मानव विकास को एनईपी 2020 की मूल दृष्टि बताया। डिजिटल और ऑनलाइन शिक्षा, भारतीय ज्ञान प्रणाली क...