देहरादून, मार्च 13 -- सरदार भगवान सिंह विश्ववि‌द्यालय में शुक्रवार को दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उ‌द्घाटन किया गया। इसका शीर्षक बायोसाइंसेज बियॉन्ड बाउंड्री हेल्थकेयर, बायोइकॉनमी एंड सस्टेनेबल वेल बीइंग है। इसमें वक्ताओं ने अनुसंधान आधारित नवाचार के महत्व पर जोर दिया।सम्मेलन का उद्‌घाटन निदेशक और सीईओ एम्स ऋषिकेश डॉ मीनू सिंह ने किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा प्रणालियों को मजबूत करने और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी उभरती चुनौतियों से निपटने में अनुसंधान और नवाचार के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। कुलपति प्रो जे. कुमार ने अपने संबोधन में, स्वास्थ्य सेवा, कृषि और पर्यावरणीय स्थिरता से जुड़ी समकालीन वैश्विक चुनौतियों से निपटने में अंतर विषयक अनुसंधान और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। इंडियन इंस्टीट्‌यूट ऑफ पेट्रोलियम के निदेशक डॉ. हरेंद्र ...