भागलपुर, अप्रैल 23 -- भागलपुर, वरीय संवाददता। टीएनबी कॉलेज के बॉयोटेक्नोलॅजीव प्रौद्योगिकी विभाग के विद्यार्थियों को बुधवार को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) भागलपुर में शैक्षणिक भ्रमण के लिए ले जाया गया। इसका उद्देश्य छात्रों को शोध, नवाचार, तकनीकी विकास तथा उद्यमिता से परिचित कराना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. संदीप राज के साथ एक विशेष व्याख्यान सत्र में भाग लिया।डॉ. संदीप ने संस्थान द्वारा विकसित कोरोना वायरस परीक्षण हेतु नए सॉफ्टवेयर पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के उपयोग तथा स्वास्थ्य क्षेत्र में सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उद्यम शुरू करने की प्रक्रिया, नवाचार के अवसर तथा उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं के बा...