गोंडा, मार्च 8 -- गोण्डा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित कार्यक्रम में गोण्डा जिलेमें महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से सराहना की गई। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ अंकिता जैन ने जिले में संचालित योजनाओं और नवाचारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल ने महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रमों पर प्रसन्नता जताई। डीएम प्रियंका निरंजन के निर्देश पर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे नवाचारों एवं प्रयासों के संबंध में रिप्रेजेंट करने के लिए सीडीओ को जनभवन में आमंत्रित किया गया था। इसी क्रम में जनपद के नौ विकास खण्डों में ज्ञान आवास की स्थापना नौ देवियों के नाम पर कराई जा रही है,...