जहानाबाद, सितम्बर 26 -- स्थानीय समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए नवाचार अपनाएं स्टार्टअप के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया, उपलब्ध अवसरों और फंडिंग की जानकारी दी जहानाबाद, नगर संवाददाता। एसएन सिन्हा कॉलेज, जहानाबाद में शनिवार को 'नेशनल अवेयरनेस चैलेंज : विकसित भारत@2047' विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- आइडिया को बिजनेस का रूप देने के लिए मिलेगी मेंटरशिपकार्यक्रम का उद्देश्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को भारत के दीर्घकालीन विकास लक्ष्य से जोड़ते हुए उन्हें राष्ट्रीय जागरूकता, नागरिक जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता के प्रति प्रेरित किया गया। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला उद्योग विभाग की पहल से आयोजित कार्यक्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, जहानाबाद के सहायक प्राध्यापक एवं स्टार्टअप फैकल्टी इंचार्ज सुधीर कुमार...