देहरादून, फरवरी 3 -- देहरादून। सेलाकुई स्थित माया देवी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को 'बौद्धिक संपदा अधिकार' पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यूकॉस्ट के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों और शोधार्थियों को अपने आइडिया और आविष्कारों को सुरक्षित करने के गुर सिखाए। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ. तृप्ति जुयाल और कुलपति प्रो. आशीष सेमवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कुलपति प्रो. सेमवाल ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल नया सोचना ही काफी नहीं है, बल्कि अपने नवाचार को कानूनी रूप से संरक्षित करना भी उतना ही जरूरी है। मुख्य वक्ता डॉ. हिमांशु गोयल ने अपने संबोधन में बताया कि स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसे अभियानों की सफलता के लिए पेटेंट और कॉपीराइट की जानकारी होना अनिवार्य है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.