रामगढ़, सितम्बर 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में शुक्रवार को इनोवेशन, स्टार्ट-अप एवं ग्रामीण उद्यमिता प्रकोष्ठ का उद्घाटन विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो. डॉ चंद्र भूषण शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि नवाचार, कौशल विकास और उद्यमिता से ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उच्च शिक्षा संस्थानों को विद्यार्थियों को केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उन्हें कौशल, नवाचार और स्वरोजगार के अवसरों से भी जोड़ना चाहिए। कुलपति ने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ बिमल कुमार मिश्रा की पहल की सराहना की। उन्होंने सुझाव दिया कि विवि के प्रत्येक कॉलेज से पांच विद्यार्थियों के नवाचारी विचार लिए जाएं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ आइडिया को पुरस्कृत किया जाए। कार्यक्रम के दौरान कुलपत...