वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, संवाद। यूपी कॉलेज में बुधवार को नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हुआ। पहले दिन यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कला संकाय के शिक्षकों का अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। आईक्यूएसी की ओर से राजर्षि सेमिनार हॉल में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि नवाचार आधारित शिक्षण समय की जरूरत है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति और बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप शिक्षकों को स्वयं को अद्यतन रखते हुए नवाचार आधारित, विद्यार्थी-केंद्रित एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अपनाना होगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय को एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) की एसोसिएट सदस्यता प्राप्त हुई है। इसके तहत एकेडमिक ऐंड एडमिनिस्ट्रेटिव डेवलपमेंट सेंटर की स्थापना होगी, जहां शिक्षकों के ल...