मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- एसडी डिग्री कालेज में वाणिज्य विभाग द्वारा उद्यमिता और नवाचार आत्मनिर्भर भारत की ओर मार्ग विषय पर आधारित पांच दिवसीय कार्यशाला का सोमवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन ग्रामीण उद्यमिता विषय पर मोहम्मद सलीम सर ने व्याख्यान दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डाला। द्वितीय दिवस पर शुभी चौरसिया ने उद्यमिता आत्मनिर्भर भारत का इंजन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए बताया कि उद्यमिता देश की आर्थिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। तृतीय दिवस पर महिला उद्यमी को लेकर चर्चा हुई। कनिका मैम ने महिलाओं के सामने आने वाली बाधाओं एव...