सासाराम, मार्च 22 -- युवा पेज की लीड मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा के तहत नवाचार के प्रयोग को सराहा गया जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन सासाराम, नगर संवाददाता। बिहार दिवस के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट में शिक्षा में नवाचार के लिए जिले के 101 शिक्षकों को टीबीटी अवार्ड से सम्मानित किया गया। मेरा मोबाइल-मेरी शिक्षा अभियान में ऑनलाइन नवाचारी शिक्षण कार्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए दी बिहार टीचर्स हिस्ट्री मेकर्स का अवार्ड दिया गया। सम्मानित किये गए शिक्षकों में पुरूष और महिला शिक्षक शामिल हैं। अवार्ड डायट के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार मौर्य द्वारा दिया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में लियाकत अली प्राथमिक विद्यालय बरडीहा, शिवमुनी सिंह प्राथमिक विद्यालय बरडीहा, जयप्रकाश सिंह यादव प्राथमिक विद्य...