सिद्धार्थ, मार्च 19 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु के विज्ञान संकाय द्वारा गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह में बौद्धिक संपदा अधिकार: विकसित भारत-2047 में प्रासंगिकता विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत सरकार के विकसित भारत-2047 लक्ष्य के संदर्भ में बौद्धिक संपदा अधिकारों के महत्व से विद्यार्थियों को अवगत कराना रहा। डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार, अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि पेटेंट, कॉपीराइट और ट्रेडमार्क जैसे अधिकार शोधकर्ताओं के कार्यों की सुरक्षा के साथ उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में सक्षम बनाते हैं।कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार ज्ञान-आधारित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.