नवागत सीईओ ने विश्वनाथ धाम की व्यवस्थाएं देखी
वाराणसी, सितम्बर 22 -- वाराणसी, हिटी। काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के नवनियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने मंगलवार को धाम परिसर की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए तय प्रवेश एवं निकास मार्गों, जिग-जैग दर्शन व्यवस्था, कतार प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन, सुरक्षा एवं दर्शन व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, स्वच्छता, विश्राम एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। वह धाम परिसर में वृद्ध एवं जरूरतमंद श्रद्धालुओं के लिए संचालित मुमुक्षु भवन भी पहुंचे। यहां सभी से कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने व्यवस्थाओं को श्रद्धालु-केंद्रित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.