बलिया, जून 6 -- बलिया। जिले के नवागत मुख्य राजस्व अधिकारी गुलशन ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। पहले दिन आफिस पहुंचे सीआरओ का उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष आशा गोस्वामी और महामंत्री मनोज कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने भरोसा दिया कि विभागीय कार्य में कर्मचारी हमेश उनके साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...