जौनपुर, जून 14 -- डोभी। डोभी ब्लॉक के नवागत खंड विकास अधिकारी अरविंद कुमार यादव ने रविवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इसके पूर्व वह गाजीपुर जिले के जमनिया ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने ब्लॉककर्मियों के साथ बैठक की और विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। इस अवसर पर डोभी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुमार सिंह बबलू, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार सिंह, सचिव अजीत कुमार, रमेश गौतम, शिवेंद्र शुक्ल, बृजेश, राजेश कुमार यादव, अमित कुमार सिंह सहित ब्लॉक के कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...