मऊ, फरवरी 13 -- मऊ। जनपद के नए मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। 2021 बैच के आईएएस विवेक कुमार श्रीवास्तव इसके पूर्व उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वे सिटी मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अपर जिलाधिकारी कानपुर तथा मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया पद पर पूर्व में कार्यरत रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने बताया कि शासन की योजनाओं से आमजन को लाभान्वित करने के साथ ही विकास से जुड़ी परियोजनाओं का भी समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.