नवागत बीडीओ अनिल राय ने संभाला कार्यभार
गाजीपुर, जून 5 -- भांवरकोल। नवागत खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार राय ने शुक्रवार को बीडीओ के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके, अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। बीडीओ ने सभी से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाने की अपील की। उन्होंने आईजीआरएस प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। मौके पर एडीओ, सचिव एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.