वाराणसी, जून 4 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। नवागत बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बुधवार को यहां कार्यभार ग्रहण कर लिया। मातहतों संग बैठक करने के बाद उन्होंने डीएम और सीडीओ से शिष्टाचारवश मुलाकात की। बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं और चुनौतियों पर उनके साथ चर्चा की। वह प्रतापगढ़ से स्थानांतरित होकर आए हैं। नवागत बीएसए बीईओ, जिला समन्वयकों (डीसी) और वित्त-लेखा अधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, निपुण भारत मिशन, छात्र उपस्थिति, आधारभूत ढांचे के विकास और शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति की जानकारी ली। शासन की मंशा के अनुरूप काम करने का मातहतों को निर्देश दिया। आह्वान किया कि स्कूलों में सीखने-सिखाने की प्रक्रिया सशक्त बनाई जाए। यह भी पढ़ें- स्कूलों में बच्चों के हितों में कार्य करें शिक्षक:नवागत बीएस...