गोरखपुर, जनवरी 1 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। डाकघर बचत अभिकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नवागत प्रवर अधीक्षक डाकघर मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुरु गोरक्षनाथ का चित्र भेंट कर नये वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही बचत योजनाओं में निवेश को प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। प्रवर अधीक्षक ने अभिकर्ताओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उप डाकघर पीपीगंज के डाक सहायक से सम्बन्धित वायरल वीडियो के निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज कुमार मिश्र, जिला अध्यक्ष रामनाथ श्रीवास्तव, वीरेन्द्र पांडेय, अखिलेश मिश्र नरसिंह पप्पू, अमरदीप, महेश पाडेय, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.