नवागत प्रभारी बीडीओ ने किया तेजवापुर ब्लॉक का निरीक्षण
बहराइच, मई 30 -- तेजवापुर, संवाददाता। नवागत प्रभारी खंड विकास अधिकारी प्रतीक ने शनिवार को तेजवापुर ब्लॉक का निरीक्षण किया। अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों तथा संचालित विकास योजनाओं की जानकारी ली। बीडीओ ने कर्मचारियों से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता और आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एडीओ आरडी सौरभ सिंह, एपीओ पवन पांडेय, एडीओ कोऑपरेटिव अमर सिंह, प्रभारी एडीओ पंचायत पीपी सिंह, प्रमोद कुमार त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.