उन्नाव, फरवरी 24 -- उन्नाव। जनपद में नवागत प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) अनिल कुमार शुक्ला का बार एसोसिएशन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर वह जनपद न्यायाधीश श्री अनिल कुमार वर्मा के साथ बार सभागार पहुंचे। जहां अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र और महामंत्री अनुज कुमार बाजपेयी ने अपनी पूरी कार्यकारिणी के साथ प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रधान न्यायाधीश ने सभी वादकारियों को समान न्याय देने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिवक्ताओं के सम्मान व स्वाभिमान बनाए रखने पर जोर दिया। जनपद न्यायाधीश अनिल वर्मा ने भी जिले के अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न होने देने का भरोसा दिलाया। इसदौरान मौजूद बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र ने न्यायालय और अधिवक्ता मिलकर वादों के विघटन के बज...