औरैया, अप्रैल 22 -- औरैया, संवाददाता। जनपद में नवागत जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने मानस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट करते हुए अधिकारियों को जनसुनवाई और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष और कार्यालय अध्यक्ष प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर आमजन की समस्याएं सुनें और उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई को प्रभावी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और केवल औपचारिकता पूरी करने के बजाय समस्याओं का स्थायी समाधान करें। उन्होंने आगंतुकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने और त्वरित कार्रवाई करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- नवागत डीएम बृजेश कुमार ने संभाला कार...