नवागत डीएम ने संभाली जिले की कमान
बाराबंकी, अप्रैल 21 -- बाराबंकी। नवागत जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे कोषागार पहुंचे और पदभार ग्रहण कर जिले की कमान संभाली। पूर्व डीएम शशांक त्रिपाठी ने कार्य भार सौंपा और उनका स्वागत किया। इस दौरान नवागत डीएम, सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने शशांक त्रिपाठी की विदाई की। आईएएस ईशान प्रताप सिंह ने मंगलवार को जिले के 65वें जिलाधिकरी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। श्री सिंह 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह विशेष सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन के पद पर तैनात थे। पद संभालने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में सुशासन एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाएगा। यह भी पढ़ें- सुशासन व पारदर्शिता के साथ होगा कार्य... उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि जनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.