मऊ, मई 7 -- मऊ, संवाददाता। नवागत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को दोपहर बाद कार्यभार संभाल लिया। वर्ष 2017 बैच के आईएएस आनंद वर्द्धन इसके पूर्व गोरखपुर विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा किए। यह भी पढ़ें- देवरिया के नए डीएम ने ग्रहण किया कार्यभार, सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना बताई प्राथमिकताकार्यक्रम की समीक्षा इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को विकास कार्य को तेजी के साथ करने का निर्देश जारी किया। नवागत जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पारदर्शी, संवेदनशील और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित करना उनका मुख्य लक्ष्य है। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप शासन की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह भी पढ़ें- नवागत जीडीए उपाध्य...