नवागत डीआईओएस से माशिसं ने उठाई समस्याएं
पीलीभीत, जून 4 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने नवागत डीआईओएस विजय कुमार का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतिनिधि मंडल ने लंबे वक्त से चली आ रही शिक्षिकाओं की समस्याओं और एरियर भुगतान किए जाने पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने जनपद के माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए लंबे समय से लंबित एरियर भुगतान के संबंध में शीघ्र कार्रवाई की मांग की। इस पर डीआइओएस ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को देखकर जल्द निस्तारण कराया जाएगा। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के नवागंतुक प्रधानाचार्य अनुपम शर्मा को भी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- नवागत डीआईओएस का स्वागत, शिक्षकों की उठाई समस्याएं प्रतिनिधि मंडल में माध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.