गोरखपुर, मई 6 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के बुधवार की सुबह निर्वतमान उपाध्यक्ष आनंद वर्धन की मौजूदगी में कार्यकभार ग्रहण कर लिया। उसके बाद आनंद वर्धन और अभिनव गोपाल ने एक दूजे को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी नवागत उपाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय परिसर का भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- नवागत उपाध्यक्ष आज संभालेंगे कार्यभार मुख्य जिम्मेदारियाँ अभिनव के सामने मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी 'नया गोरखपुर' योजना को जमीन पर उतारने के लिए करीब 6 हजार एकड़ भूमि जुटाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी, वह भी ऐसे समय में जब इस योजना को लेकर कुछ क्षेत्रों में विरोध भी सामने आ रहा है। इसके साथ ही दो वर्षों से ...